सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Class 9 में अच्छे नंबर कैसे लाए?जानिए महत्वपूर्ण जानकारी।

 हेलो नमस्कार दोस्तों आशा है आप अच्छे होंगे।और अपने आपका ख्याल रख रह होंगे। दोस्तों आज हम बहुत ही जबरदस्त जानकारी को आपके साथ बांटने वाले हैं। हो सकता है आप ऐसे आर्टिकल को बहुत दिनों से ढूंढ रहे होंगे। जी हां दोस्तों आज हमने यही चर्चा किया है कि कैसे नौवीं कक्षा में अच्छे नंबर लाया जा सकता है।

जी हां अगर आप खुद को कमजोर मानते हैं और ऐसा सोचते हैं कि मेरी द्वारा ज्यादा मार्क्स लाना बहुत ही मुश्किल है,तो दोस्तों यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़नी चाहिए। 

दोस्तों इस आर्टिकल में आपको मोटिवेशन के साथ-साथ उन तरीकों को भी जानने को मिलेगा जो आप किसी को भी अच्छे नंबर लाकर दे सकता है। तो दोस्तों हमने यहां नौवीं कक्षा में कैसे अच्छा नंबर हासिल किया जा सकता है और टॉप 10 में कैसे हम आ सकते हैं इसी के बारे में बहुत ही विस्तार तरीके से चर्चा किए हैं। 

हो सकता है आपको अच्छा लगेगा।ऐसे में दोस्तों आपसे यही कहना है कि आप इस आर्टिकल को जरूर अंत तक पढ़े। ताकि आपको कोई भी कन्फ्यूजन ना रहे।बढ़ते हैं आगे और पढ़ते हैं कैसे नौवीं कक्षा में अच्छा नंबर हासिल किया जा सकता है।

क्लास 9 में अच्छे नंबर कैसे लाए

Class nine me acche number kaise laye
Class nine में अच्छे अंक लें!

दोस्तों हमारे सोसाइटी में सबसे ज्यादा वैल्यू और मैट्रिक और ट्वेल्थ की एग्जाम को ही दिया जाता है।लेकिन ऐसा नहीं कि आपको और एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन नहीं करना है। आपको आठवीं,नौवीं कक्षा में भी अच्छे प्रदर्शन करना है।तभी जाकर आप 10th और 12th जैसे एग्जाम में अच्छे खासे मार्क्स लेकर आ सकते हैं। 

यहां बताया गया है की कैसे हम नौवीं कक्षा में अच्छा रैंक लाए। बहुत लोग बहुत लड़के या लड़कियां होती हैं जो पढ़ते तो बहुत है लेकिन इतना अच्छा नंबर शायद नहीं ला पाते। इसका बहुत से कारण हो सकता है आज हम उन कारणों को भी पढ़ेंगे, और कैसे हम नौवीं कक्षा में अच्छा नंबर लेकर आ सके इसको बिल्कुल बारीकी से जानेंगे। तो चलिए देखते हैं नौवीं कक्षा में अच्छे नंबर लाने के तरीकों के बारे में।

क्लास 9 में अच्छे नंबर लाने की तरीका


सबसे आसान तरीका है पढ़ना।अब यह बात अलग है कि कोई कोई पढ़ने के तरीके अलग हो सकता हैं। मान लीजिए ,10 अगर लड़के हो और पढ़ाई कर रहे हो तो यह नहीं हो सकता कि हर कोई एक ही तरीके से पढ़ रहा है। अलग-अलग लड़के लड़कियां अलग-अलग तरीके से करते हैं।अब वही लड़के लड़की परीक्षा में बाजी मार लेते हैं जो पढ़ाई को एक क्रिएटिव तरीके से करते हैं।

जी हां मैं ऐसे ही कुछ तरीके आपको नीचे बताने वाला हूं जोकि बड़े-बड़े परीक्षाओं में परीक्षार्थी अप्लाई करते हैं और अच्छे नंबर मिल जाते हैं। वैसे तरीकों को यहां में लिखने वाला हूं।आप इसे जरूर देखें।

हमेशा पढ़ाई सुबह करे


यह सबसे बड़ा आम चीज है।लेकिन हर कोई इसे फॉलो नहीं करता है। या कर नहीं पाता। हमेशा सुबह पढ़ना चाहिए यह तो हम सबको पूर्वजों ने तथा बड़े कहते है।लेकिन हम शायद इसे कर नहीं पाते।

 इसका कारण बहुत हो सकता है। इसको जय करने का यानी सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने का तरीका बहुत है। अगर आप उनमें से कोई भी एक अप्लाई करते हैं तो आप जरूर सुबह उठकर पढ़ाई कर सकते हैं। मैंने इसको पहले इसलिए लिखा क्योंकि यह सबसे आम चीज है। और सबको ज्यादातर पता ही होगा।तो कौन सा कौन सा तरीका हो सकता है सुबह उठकर 
पढ़ाई करने का

हमेशा सुबह का अलार्म सेट करे


जी हां यह बहुत ही आसान उपाय है जो हर कोई कर सकता है।हर किसी के पास एक घड़ी जरूर होगा जिससे वह सुबह अलार्म लगा सकता है।

हमेशा जल्दी सोए


इसे आप एक आम बोलचाल कह सकते हैं।क्योंकि यह हर कोई कहता है कि सुबह रात में जल्दी सो लेकिन हमें बहुत सारे काम होता है।इसलिए हम सो नहीं पाते। यह भी हो सकता है आपको नींद ना आए तो इसका सीधा सा आसान सा उपाय है कि आप जो भी काम रात में करते हैं वह उसको दिन में कर ले। और तो और हमेशा फिजिकल एक्टिविटी से जुड़े रहे। ऐसा मैं क्यों कह रहा हूं। जब तक शरीर थकेगा नहीं तब तक आपको नींद नहीं आएगा।

 इसीलिए रात में जल्दी अगर सोएंगे तो सुबह जल्दी उठ पाएंगे। और रात में नींद तभी आएगी जब आप फिजिकल एक्टिविटी यानी आप शरीर को थकाएंगे। तभी आप सो पाएंगे नींद आ पाएगी और थकाने के लिए आपको फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है।

दोपहर में मत सोइए


जी हां यह बहुत जगह पर होता है। इसको रिवाज कह लीजिए या आचरण,बोहोत जगह दोपहर को सोते हैं।लेकिन दोपहर को सोना नहीं चाहिए।
क्योंकि दोपहर पे अगर आप सो देंगे तो आपको शायद रात्रि में नींद नहीं भी आ सकता है।क्योंकि आप एक स्टूडेंट है इसलिए आपको दोपहर में सोना नहीं चाहिए। अगर ऐसा कोई व्यक्ति हो जो बहुत ही ज्यादा मेहनत वाला काम कर रहे हो तो उसको शरीर को थोड़ा आराम जरूरी होता है। इसलिए वह सो सकता है।

 लेकिन आप स्टूडेंट होने के लिए ऐसा कोई आपके पास काम ना होने के कारण आपके शरीर को कोई आराम भी जरूरत नहीं है। इसलिए आप दोपहर को ना सोइए।तभी आप देखेंगे रात को जल्दी सो पाएंगे।और सुबह जल्दी उठ पाएंगे।

रात में हमेशा कम खाएं


 जितना आपको भूख लगेगी उससे कम ही खाए।क्योंकि रात में नींद गहरी होती है जब आप रात में थोड़ा कम खाते हैं। ऐसे बहुत लोग और त और हमारे पूर्वज भी कह कर गए हैं कि रात को कम ही खाना चाहिए। सुबह उठकर पढ़ाई करने के लिए यह भी एक जरूरी चीज है।

पढ़ाई के साथ Notes बनाए


यह सब करता है।और यह सब जानता भी है। लेकिन! लेकिन! एक चीज है जो आपको मैं यहां और एक नया बताने वाला हूं।

 वह है कि आप ऐसा नहीं कि पूरा का पूरा किताब को ही Copy करले।जो लिखी हुई बात है वह पूरा के पूरा कॉपी में नहीं उठाना है।
 
 बल्कि जो आपको बहुत ही हार्ड यानी जटिल लगे उसको ही उठाना है। अब ऐसे नहीं कि आप सिर्फ उसको अक्षर के जरिए ही लिखे। आप उसे बहुत से तरीके से लिख सकते हैं। जैसे कि आप उससे ड्राइंग के जरिए अपने कॉपी में उतार सकते हैं। या फिर आप ऐसे ऑब्जेक्ट जैसे रैक्टेंगल हो गया ट्रायंगल हो गए ऐसे ऑब्जेक्ट का मदद लेकर उस चीज को बना सकते हैं।
 
 अगर कोई Theory जटिल हो रही है तो आप उसे ऐसा कर सकते हैं। ऐसा में इसलिए कह रहा हूं क्योंकि दिमाग अक्षर से ज्यादा चित्र याद रख पाता है और बहुत दिनों तक याद रखता है। इसीलिए हमेशा नोट में ड्राइंग अवश्य बनाएं। आप देखेंगे कि आप अक्षर भूल गए हैं,यानी क्या लिखा हुआ था वह भूल गए हैं लेकिन आपको ड्राइंग याद रह जायेगा। और परीक्षा में आपको यह बहुत ही फायदा पहुंचाएगा।

हर दिन Revision करे


चाहे कितना भी समय लगे आपको हर कीमत पर रिवीजन को नहीं छोड़ना है।अगर आपको ज्यादा से ज्यादा मार्क्स लेना है परीक्षा में तो आपको रिवीजन करना ही पड़ेगा।इसके सिवा दूसरा कोई भी रास्ता आपके पास नहीं है। क्योंकि अगर आप नहीं रिवीजन करेंगे हर दिन तो आप चीजों को भूलते जाएंगे।और जिसकी कीमत आपको परीक्षा में चुकानी पड़ सकती हैं।

 ऐसे में आपको हर दिन एक या दो सब्जेक्ट जितना भी पहले पड़ा हुआ है उसको बार-बार रिवीजन यानी पढ़ते रहना है।आपको ऐसा नहीं करना कि 1 दिन रिवीजन किया और अगले 7 दिन तक कोई रिवीजन नहीं किया। आपको हर दिन एक नए-नए सब्जेक्ट को रिवीजन करते रहना है। 

ऐसे में आप देखेंगे कि आपको धीरे-धीरे सब कुछ याद होने लग जाएगा। आप परीक्षा में जब ही बैठेंगे तब आप हर सब्जेक्ट के गहराइयों में जाकर याद कर पाएंगे। यहां तक की ज्यादा रिवीजन करने पर किसी किसी को पेज नंबर भी याद रहने लगता है।यह सबसे बड़ी उपाय है परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए।

किसीको पढ़े हुए चीज को समझाए


मुझे अभी तक याद है कि मैं जब छोटा था तब पढ़ाई उतना दिमाग में घुसता नहीं था।इसके लिए मैंने बहुत से तरीका अपनाए थे।खासकर मेरे मां ने बहुत से ऐसे तरीका मुझे बताया था जिससे मेरी याददाश्त बहुत ज्यादा बढ़ने लगी। और पढ़ा हुआ हर चीज मुझे याद होने लगा।

 अगर वह चीज आपको कहे तो वह है आप जो भी पड़ेंगे उसको किसी को भी एक बार समझा दे।हो सकता है आपके घर में छोटा भाई हो, छोटा बहन हो। जिसके साथ आप खेलते हैं।ऐसे में आप जो भी पढ़े हैं वह उनके साथ शेयर करें। इससे होता क्या है की आपको भी वह सब धीरे-धीरे याद होने लगता है।

अगर मान लीजिए आपके पास कोई ऐसे व्यक्ति नहीं है जिसको आप समझा सके अपने जो कुछ भी पड़ा है। तो आप मन में कल्पना कर सकते हैं कि कोई बैठा है इसको में पढ़ा रहा हूं। और उसको अपने पढ़ा हुआ हर चीज को समझाना है।इससे हर चीज आपके दिमाग के सामने घूमती रहेगी।

शांत होकर ध्यान करें


ध्यान करना और वह भी युवावस्था में बहुत ही शानदार माना जाता है।क्योंकि ध्यान करने से आपका दिमाग बहुत ही ज्यादा फोकस मोड में रहने लगता है। आप बहुत फोकस हो जाते हैं। और पढ़ाई में भी फोकस होना बहुत ही जरूरी है।

अगर आप उन लड़कों को देखेंगे जो अच्छे नंबर लाते हैं,वो हमेशा पढ़ाई में फोकस रहते हैं। चाहे कोई भी कुछ भी कर रहा हो वह पढ़ाई में फोकस रहते हैं। ऐसे में आप भी अपने पढ़ाई में फोकस रह सकते हैं।अगर आप रोज कुछ घंटे शांत होकर ध्यान करते हैं तो।ध्यान करना बहुत ही वैज्ञानिक उपाय है खुद की फोकस को बढ़ाने के लिए।

कोई भी आप चीज करेंगे अगर आप उसमें हंड्रेड परसेंट नहीं देते तो आप यह आशा नहीं कर सकते कि मेरी वह चीजें हंड्रेड परसेंट सही होगी। इसलिए अगर आप अपनी पढ़ाई में हंड्रेड परसेंट देना चाहते हैं और अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो आपको हर दिन कुछ बढ़िया समय खोज कर शांत होकर ध्यान करना चाहिए। आप देखेंगे कि आपके फोकस बहुत ही ज्यादा बढ़ चुका होगा।

Mobile फोन से दूर रहे


आजकल के जमाने में यह करना बहुत ही मुश्किल सा लगता है। लेकिन अगर आप यह कर पाए तो आपका उन्नति ही होगा। हालांकि यहां पर भी कुछ और चीजें हैं। यानी अगर आप मोबाइल अपने पढ़ाई के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं सिर्फ तो आप मोबाइल इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेकिन अगर आप मोबाइल फोन अपने इंटरटेनमेंट या गेम खेलने के लिए कर रहे हैं तो यह आपको कभी परीक्षा में ज्यादा मार्क्स नहीं दिला पाएगा।यह बहुत ही सत्य कथा है। 

अगर आप पढ़ाई में ज्यादा फोकस रहना चाहते हैं और पढ़ाई को सीरियस होकर करना चाहते हैं तो मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल ना करें।खासकर अगर आप गेमिंग खेलने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर कोई इंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं तो।
 लेकिन अगर आप मोबाइल से ही पढ़ाई करते हैं तो यह बुरी बात नहीं है।

Positive किताबे पढ़े


हमेशा क्लास की किताबें पढ़ना कभी कभी अच्छा नहीं होता।क्योंकि हमारे दिमाग को हर वक्त कुछ नया चाहिए होता है।ऐसे में आप कुछ चुनिंदा विषयों पर किताबें पढ़ सकते हैं।जो आपको स्टूडेंट लाइफ में बहुत हेल्प करेगा।जैसे के बड़े-बड़े प्रमुख व्यक्तियों के जीवनी आप पढ़ सकते हैं।आप किसी आध्यात्मिक किताबें पढ़ सकते हैं।
 आप चाहे तो यहां तक की न्यूज़ पेपर भी पढ़ सकते हैं।इससे आप अपने मन को भी अच्छा बनाएंगे। क्योंकि हर समय क्लास की ही किताबें पढ़ना बड़ा बोरिंग हो जाता है।
 
जिससे हमें फोकस करने में थोड़ा दिक्कत आ सकता है।इसलिए आप क्लास की किताबों के साथ साथ जो जो अलग किताबें आता है आप उन सब को पढ़ सकते हैं। जब आप अपनी पढ़ाई पूरी कर ले तब।
 यानी जब आपके पास कुछ टाइम बच जाए, अपनी क्लास के किताबों को पढ़ने के बाद तब आप ऐसे किताबों को पढ़ें। आपको इससे बहुत फायदा होगा।

Motivated लोगो से मिले


अगर आप अच्छा नंबर चाहते हैं तो हमेशा उन लोगों से ही मिले जो आप को मोटिवेट करता हो, या खुद मोटिवेटेड हो।जी हां मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं?
 ऐसा इसलिए कि अच्छे नंबर आने के लिए आपको बहुत ही मोटिवेटेड रहना चाहिए।अगर आप अपने आपको मोटिवेटेड नहीं रख पाएंगे तो शायद आपके लिए परीक्षा में ज्यादा नंबर्स लाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
अगर आप देखे होंगे तो जो लोग टॉपर्स होते हैं वह हमेशा मोटिवेटेड और खुद में भरोसा करने वाले लोगों से ही ज्यादा मिलते हैं।
इसलिए ताकि हर कीमत पर खुद को Motivated रखा जा सके।ऐसे में आपको भी अच्छे नंबर लाने के लिए हमेशा मोटिवेटेड लोगों से ही मिलना है।जो आपको डिमोटिवेटेड करे हर बार उनसे ज्यादा ना मिले।

दिमाग तेज करने वाले games खेले


मान लीजे अगर आप ऐसे एक एवरेज लड़के हैं या लड़की हैं।और आप चाहते हैं अच्छे मार्क्स लाएं तो आपको आपके दिमाग को ट्रेनिंग देना पड़ेगा।और यह ट्रेनिंग सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, पढ़ाई से अलग भी आपको बहुत सी चीज है जो अपने दिमाग को तेज करने के लिए कर सकते हैं।एक अच्छा रास्ता है कि आप दिमाग तेज करने वाला गेम को खेल सकते हैं।जैसे कि “chess”। यह एक बहुत ही एक जबरदस्त गेम है।अगर आप इसको खेलते हैं तो आपका दिमाग हमेशा तेज रहेगा। यह सत्य कथा है। आप चाहे तो खुद ही इस चीज को खेल सकते हैं।

Health का ध्यान रखे


अगर परीक्षा में ज्यादा मार्क्स लेना है तो आपको आपकी Health को बहुत ही ज्यादा ध्यान रखना पड़ेगा।ऐसा नहीं कि कुछ भी खा ले। आप चाहे तो सात्विक भोजन ले सकते हैं।

 क्योंकि सात्विक भोजन से ब्रेन की हेल्थ बहुत ही अच्छा होता है।और तो और आपको आपकी बॉडी का भी ध्यान रखना पड़ेगा। नियमित योग, प्राणायाम करके आप अपनी बॉडी को अच्छा बना सकते हैं।
  इसलिए यह डायरेक्टली तो वजह नहीं है। आप यह करने पर ही परीक्षा में अच्छे नंबर ला नही पाएंगे। लेकिन अगर नहीं फॉलो करते हैं तो आपको बोहोत टाइम से एकजगह पर बैठ कर पढ़ाई करने में दिक्कत आ सकता है।

क्लास 9 में अच्छे नंबर लाने से जुड़ी कुछ सवाल जवाब


1) क्लास नाइन में अच्छे नंबर लाने के लिए क्या करना पड़ेगा?
उत्तर:- ऊपर दिए गए बातों को ध्यान रखना पड़ेगा।

2) क्लास नाइन में मैथ पर नंबर कैसे लाएं?
उत्तर:- जितना हो सके आपको घर बैठे मैथ को प्रैक्टिस करते रहना है, तभी आप मैथ में अच्छा खासा था नंबर ला सकते है।

3) सुबह कितने वजह उतना चाहिए?
उत्तर:- सुबह उठने का सबसे अच्छा टाइम होता है ब्रह्मा मुहूर्त। लेकिन आप 5:00 से 6:00 के बीच भी या 7:00 बजे भी उठ सकते हैं।

4) रात में कितने बजे सोना चाहिए?
उत्तर:- 9:00 से 10:00 बजे के बीच सो जाना चाहिए।

Conclusion


तो कैसा लगा आप को ये आर्टिकल। हमने बहुत मेहनत करके यह इतना बड़ा आर्टिकल आप लोगों के लिए लिखा है।इसमें हमने बहुत ही डिटेल में हर एक पॉइंट को समझा कर लिखने की कोशिश की है।आशा है आपको अच्छा लगेगा।

ऐसे में आपसे यही कहना की अगर आपको ये आर्टिकल थोड़ा सा भी ज्ञानवर्धक लगा हो तो जरूर इसे सोशल मीडिया में शेयर करें।ताकि औरों को भी इसके बारे में पता चल सके।

ऐसे ही Knowledgefull आर्टिकल को पढ़ने के लिए SaRaisay को सोशल मीडिया में जरूर फॉलो करे।ताकि आप तक नोटिफिकेशन पौंछ ती रहे।

तो आज के लिए इतना ही आपसे फिर मुलाकात होगा एक नए ओर knowledgefull पोस्ट के साथ।तब तक के लिए खुश रहिए,मजे में रहिए ओर हां अवश्य Mask पहने ओर अपने हाथ को बार बार sanitize करे।
                        जय हिन्द
                               बंदे मातरम