सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Organic chemistry कैसे पढ़े?Organic chemistry पढ़ने के लिए ध्यान रखने योग्य बातें।

 हेलो नमस्कार दोस्तों आशा है आप अच्छे होंगे अपने आप का ख्याल रखे होंगे। दोस्तों आज क्या आर्टिकल बहुत ही ज्ञान दायक होने वाला है।
 जी हां दोस्तों इस आर्टिकल में बहुत ही जरूरी चीज जो एक साइंस स्टूडेंट को फेस करना पड़ता है वह है। उस चीज को हम ने यहां चर्चा करने की सोचा है।
  जी हां दोस्तों आपने सही पढ़ा है। आज हम ऑर्गेनिक केमिस्ट्री को कैसे अच्छे से पढ़ा जा सकता है,ताकि परीक्षा में अच्छे से अच्छे नंबर लाया जा सके इसी के ऊपर चर्चा करने वाले हैं।
  
 आप देखे होंगे कि हर एक बच्चा केमिस्ट्री में खासकर ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में उतना अच्छा नंबर नहीं ला पाते। यह हर एक के साथ होता है। एक टाइम मै भी जब साइंस का स्टूडेंट था तब मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। हालांकि मेरा स्पेशल सब्जेक्ट मैथमेटिक्स था।लेकिन मैंने केमिस्ट्री भी उतना ध्यान नहीं दिया था क्योंकि मुझे ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पढ़ना उतना अच्छा ही नहीं लगता था।

  लेकिन आपको बता दें कि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पढ़ना बहुत ही जरूरी है। अगर आप आगे केमिस्ट्री में honours करना चाहते हैं या केमिस्ट्री में कुछ करना चाहते हैं तो। और अपने स्कूल में तो इसके बहुत ही बड़े लाभ है।
   क्योंकि अगर आप यह नहीं पढ़ते तो शायद आपको एग्जाम है उतना नंबर ना आए। ऐसे में आपको यह बताने की कोशिश करूंगा कि कैसे आप और इन केमिस्ट्री को जबरदस्त तरीके से पढ़ सकते हैं। और दिन प्रतिदिन कैसे याद रख सकते हैं चलिए देखते हैं।

Organic chemistry कैसे पढ़े?

Organic chemistry कैसे पढ़े
Organic chemistry पढ़े कैसे

दोस्तों अगर आप साइंस के स्टूडेंट हैं तो आपको पता ही होगा कि केमिस्ट्री की क्या  अहमियत होता है। जी हां जब मैं एक टाइम पर साइंस का स्टूडेंट रहा था तब मुझे भी केमिस्ट्री बहुत ही अजीब सब्जेक्ट लगता था। क्योंकि दोस्तों इसमें ऑर्गेनिक केमिस्ट्री यानी सारे मूलभूत रिएक्शन आदि और भी बहुत सारे थे। जो कि पढ़ना बहुत ही अजीब लगता था। जी हां मैं क्लास इलेवेंथ ट्वेल्थ की केमिस्ट्री की बात कर रहा हूं।खासकर ट्वेल्थ की केमिस्ट्री बहुत ही अजीब लगता था।

मुझे आज भी याद है सिर्फ केमिस्ट्री के ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एक अंतिम चैप्टर हुआ करता था chemistry in everyday life। सिर्फ उसी को पढ़ने का इच्छा होता था।क्योंकि वह थोड़ा प्रैक्टिकल था मतलब याद रखा जा सकता था। क्योंकि हर मनुष्य की जिंदगी में वह सारे इस्तेमाल होता है। इसलिए वह याद रह जाता।

 लेकिन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में और भी जितना चैप्टर थे उसको पढ़ना बहुत ही खराब लगता था। आपको भी शायद ऐसा ही होता होगा। लेकिन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री को पढ़ने का तरीका अगर आप बदल लेते हैं तो आप ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में सबसे अच्छा नंबर ला सकते हैं।जी मैं सही कह रहा हूं। इसके लिए आपको पढ़ने का तरीका थोड़ा बदलना पड़ेगा। 

हमारे जमाने में उतना मोबाइल फोन नहीं था इसलिए बहुत सारी चीजें हैं जो हमें तब मालूम नहीं चला था।  या फिर आप कह सकते हैं कि हम उतना समझे ही नहीं थे। तो चलिए मेरे ये एक्सपीरियंस के अनुसार में यहां कुछ तरीकों के बारे में लिखने वाला हूं। जो शायद आपको अच्छा लगे पढ़कर। और अगर आपको थोड़ा ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में अच्छे अंक भी दे दे, यह भी मेरा कोशिश रहेगी।

Organic chemistry पढ़ने का तरीका


दोस्तों ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पढ़ने का तरीका मै बहुत ही ऐसे तरीकों को भी लिखने वाला हूं जो हो सकता है आप आधा अधूरा जानते हो। लेकिन उतना अच्छा फॉलो करने की चाह नहीं रखते।क्योंकि आप को फॉलो करने में इतना टाइम नहीं दे पाते। यह भी हो सकता है।इसलिए मैं उसके साथ-साथ आप टाइम भी कैसे मैनेज कर सकते हैं इसको भी मैं बताते चलूंगा।चलिए देखते हैं ऑर्गेनिक केमेस्ट्री पढ़ने का कुछ विधि 

Syllabus को अपनी सामने रखे


दोस्तों किसी भी चीज को पढ़ने से पहले आपको उसमें सबसे पहले यही देखना होगा कि  उस में क्या-क्या है। जी हां मैं बात कर रहा हूं सिलेबस कि। अगर आप ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पढ़ते हैं तो यह और भी ज्यादा करने योग्य बात बन जाता है। क्योंकि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में आपको सिलेबस में क्या क्या है। यह देख कर ही आगे बढ़ना है। मान लीजे आप सिलेबस ही नहीं देखे और आपने फर्स्ट चैप्टर से शुरू कर दिया तो शायद आपको आगे जाकर overall आईडिया पाने में दिक्कत हो सकता है।

इसलिए आप हर दिन सिलेबस को एक बार देख ले।या फिर आपके पास सिलेबस हर समय मौजूद हो यह कर ले। मैं सिर्फ घर की बात कर रहा हूं। मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं की बाहर जाए तो आप सिलेबस लेकर जाए।मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं।मैं सिर्फ घर में ही बात कर रहा हूं, कि घर में आपके सामने हर समय सिलेबस होना चाहिए।जब आप पढ़ाई में बैठे हो तब।क्योंकि सिलेबस बहुत ही जरूरी है।

हर एक chapters पहले देखे


मान लीजे आपने सिलेबस रेडी कर लिया और आप सामने रख दिए। अब आपको दूसरा जो सबसे बड़ा काम करना है वह है कि एक चैप्टर पकड़ने से पहले आप हर एक चैप्टर्स में क्या-क्या चीजें हैं उसको एक बार देख ले।मैं यह नहीं कह रहा हूं कि बारीकी से आप उन में जितने भी फार्मूला आज है उसमें जितने भी थ्योरी है उसको एक बार में देख ले। मैं यह नहीं कह रहा हूं। मैं सिर्फ आप एक बार पढ़ सकते हैं कि क्या क्या है उसमें उस चैप्टर्स में क्या-क्या है, हर एक चैप्टर्स में क्या-क्या है।

आपको यह देखना है ताकि आपको एक overall आईडिया लग जाए। हां ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में आपको यह पढ़ना है।आप चाहे तो उन चैप्टर्स का जो नाम है मतलब चैप्टर्स किस बारे में है आप यह पहले पढ़ सकते हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उस चैप्टर्स को depth में पढ़ने।
 नहीं मैं कह रहा हूं कि आप उन में किस चीज को लिखा गया है उसको देख लीजिए। इससे आपको बहुत फायदा होगा बाद में।

प्रतेक चैप्टर के लिए Notes बनाए


आप कहीं से पढ़े इसके पहले आप खुद से पढ़ ले एक चैप्टर को।यानी जब आप एक चैप्टर को पढ़ने यानी depth में पढ़ने बैठेंगे। हो सकता है आप ऐसे करते होंगे कि जब ट्यूशन या स्कूल में होता है उसके बाद ही आप पढ़ते हैं।

 यह भी सही है। यह भी गलत नहीं है। इस स्कूल या ट्यूशन के बाद भी पढ़ना सही है। लेकिन आप देखिए कि आप स्कूल या ट्यूशन में उस चैप्टर को पढ़ने से पहले आप कितना उस चैप्टर से ले सकते हैं। मतलब आप कितना उस चैप्टर से समझ सकते हैं। अगर मान लीजिए आप कुछ आपको 50% समझ में आ गया और 50% नहीं आया तो आप एक नोट्स बनाएंगे।एक अच्छा कॉपी पर लेकर आप नोट्स बनाएं।और नोट्स भी ऐसा होना चाहिए कि उसमें हर एक कलर का पेन को इस्तेमाल किया जाए।

 और आप उन चीजों को नोट्स में लिखे जो जो चीजें आप अच्छे से समझे नहीं। और बाद में अब जब आप ट्यूशन या फिर स्कूल में जाएंगे उसी चीज को पड़ेंगे आपने जो पढ़ा होगा। वह revise हो जाएगा। और जो आपको समझ नहीं आया अच्छे से उन् चीजों को आप टीचर से कहकर समझा सकते हैं। या फिर आप अगर घर में ही पढ़ते हैं तो फिर आप उन चीजों को इंटरनेट में या मोबाइल से पढ़ सकते हैं।
 Read Also

 हर एक के पास मोबाइल होगा ही होगा और उसमें इंटरनेट भी होगा। तब उसको इंटरनेट से समझ सकते हैं। और जब आपको वह चैप्टर स्कूल ट्यूशन में खत्म हो जाए तब आपको फिर से घर में उस चीज को रिवीजन करना है। और आपको उसके टेस्ट सीरीज भी देना है। अब आप पूछेंगे कि टेस्ट सीरीज कहां मिलेगा? मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आपको टेस्ट सीरीज के लिए पैसा देना है। नहीं आप इंटरनेट में भी ऐसे एमसीक्यू आपको मिलते हैं।एमसीक्यू साइट आपको मिल जाएंगे जो केमिस्ट्री के लिए होते हैं। 

उसमें आप Test series लगा सकते हैं।या फिर आपी टीचर से कह सकते हैं कि chapter खत्म हुआ आप कुछ टेस्ट हमें ले लीजिए। परीक्षा ले लीजिए। यह भी कह सकते हैं इससे आपका परफॉर्मेंस day to day बढ़ता जाएगा। 
 
और यह आपको हर एक चैप्टर्स।जव आप पकड़ेंगे तब आपको ऐसे ही विधि को अपनाना है। आप देखेंगे कि आपको हर एक चैप्टर्स याद होने लग जाएंगे।

Formula और Reactions को अलग से लिखे


ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में यह हर एक के साथ प्रॉब्लम आता है।कि वह फार्मूला और रिएक्शंस को ज्यादा याद नहीं रख पाते।इसके लिए बस एक ही तरीका है। वह है, जितना भी फार्मूला है जितना भी रिएक्शन है उसको लिख लिखकर प्रैक्टिस करते रहिए।

आपको ऐसी जगह लिखना है जो आप हर समय देखते हो। जी हां यही एकमात्र सबसे अच्छा उपाय है।

और एक उपाय है आप अगर करेंगे तो आपको अच्छा ही होगा। मान लीजिए आपको फार्मूला और रिएक्शन उतना याद नहीं हो रहा है। तो आप हफ्ते में 3 दिन कर सकते हैं। किताब में जितने भी यानी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में जितने भी फार्मूला है रिएक्शन हैं आप एक  कॉपी में लिख लीजिए।और उसे प्रैक्टिस करते रहिए हफ्ते में 3 दिन।कहां पर करेंगे आप?

 एक पेंसिल लेकर आएंगे और यानी में वाइट कलर की पेंसिल की बात कर रहा हूं जो स्लेट में लिखा जाता है। और आप उसे फ्लोर पर लिखते रहिए।फ्लोर पर प्रैक्टिस करते रहिए। यह बहुत ही जबरदस्त तरीका है।क्योंकि फ्लोर ही बहुत बड़ा होता है आपके कॉपी के मुताबिक। आप देखेंगे कि आपका रिएक्शंस और फार्मूला आपको याद होने लग जाएगा। आप यह हड़ सप्ताह में 3 दिन कर सकते हैं। यह बहुत ही जबरदस्त तरीका है।मैं जब छोटा था तब मैं यह करता था।

पढ़े हुए को किसी को पढ़ाए


मान लीजे आपने एक चैप्टर खत्म कर दी।अब आप कितना जानते हैं या फिर कितना आप पढ़े हैं उस चैप्टर को यह परीक्षा या तो आप एमसीक्यू लगाकर दे सकते हैं। और एक तरीका है जिससे आप देख सकते हैं वह है आप किसी को समझा दे।

जी हां!अगर आपके घर में कोई और है तो आप उस चैप्टर को उस लड़के को समझा दे,लड़की को समझा दे।मतलब आप उनके लिए उसके टीचर बन जाए और आप उस चैप्टर को उसको समझा दे।और आपको यह ध्यान रखना होगा कि उसको कोई भी कन्फ्यूजन ना हो। अगर कन्फ्यूजन हो और आप उस को नहीं मिटा सकते,तब आपको उस चैप्टर को फिर से पढ़ना पड़ेगा।
यानी आप उस चैप्टर को अच्छे से नहीं पड़े तब आपको यह पता चल जाएगा।यह भी एक अच्छा तरीका है खुद को जांचने का। कि आप कितने अच्छे से उस चैप्टर को पढ़ें।

जटिल Topic का Lecture सुने


आजकल तो इंटरनेट में आप पढ़ाई भी कर सकते हैं।आप चाहे तो जटिल टॉपिक को इंटरनेट में खासकर यूट्यूब में सर्च करके देख सकते हैं। वहां आप उस चीज का 3D एनीमेशन भी देख सकते हैं। क्योंकि बहुत से थ्योरी ऐसे हैं बहुत सारी रिएक्शन ऐसे हैं जिसका अगर 3डी एनिमेशन नहीं देखा गया तो शायद उसे याद रख पाना मुश्किल हो जाता है।

 इसलिए आप किसी भी चैप्टर्स का अगर कोई जटिल टॉपिक मिलता है तो उसे आप इंटरनेट पर सर्च करके देख ले। ऐसा नहीं कि आपको सिर्फ देख कर छोड़ देना है।आप देखेंगे कि आप 2 दिन 3 दिन तक उसे याद रख पाएंगे।चौथे या पांचवें दिन आपको लगेगा कि मैंने शायद और एक बार देखना चाहिए।यह सबके साथ ही होता है कि हम उसे ज्यादा दिन तक नहीं याद रख पाते।इसके लिए आपको उससे कॉपी में लिख लेना है।
 आप चाहे तो उसका ड्राइंग भी बना सकते है। ड्राइंग बनाना सबसे अच्छा चीज है। किसी चीज को समझने के लिए।इसलिए आप ऑर्गेनिक केमिस्ट्री हमेशा ड्राइंग के साथ पड़े।

Organic chemistry पढ़ने के लिए ध्यान रखने योग्य बातें


  • ऑर्गेनिक केमिस्ट्री अगर आपको जटिल लगता है तो आप इसे सुबह ही पढ़े। आप इसको सुबह उठकर ही पड़े।  
  • ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पढ़ते समय आप किसी भी और सब्जेक्ट पर ध्यान ना दे। इससे आपकी पूरी ध्यान इसी पर लगा होगा।  
  • ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का फॉर्मुलस रिएक्शंस आप अपने वॉल पर चिपका सकते हैं। और उसे हर रोज देख सकते हैं।  
  • अगर आप अभी साइंस के स्टूडेंट हैं और आप आपका सब्जेक्ट केमिस्ट्री है तो आपको फालतू के टाइम पास नहीं करना है। 
  • आपको मोबाइल में गेम खेलने की आदत है तो उसे छोड़ दें,यह आपका ध्यान भटका सकता है। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में आपको हर एक सब्जेक्ट इंटरकनेक्ट देखने को मिलेगा। इसीलिए आप एक चैप्टर को पहले पूरा पढ़े। उसके बाद ही दूसरी चैप्टर पर जाएं। जब तक आपका पहला चैप्टर का कांसेप्ट क्लियर नहीं रहेगा तब तक आप दूसरे चैप्टर में के थ्योरी उतने समझ नहीं पाएंगे। 
  • ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में सबसे जटिल जो बहुत को लगता है वह है हाइड्रोकार्बंस। इसलिए आप भी उस चीज को अच्छे से पढ़े क्योंकि हाइड्रोकार्बन से बहुत से सवाल आपको JEE में भी देखने को मिलेगा।

Organic chemistry पढ़ने से जुड़ी कुछ सवाल जवाब


1) Organic Chemistry कैसे पढ़ना चाहिए?
उत्तर:- ऊपर दिए गए विधि से आप पढ़ सकते हैं।

2) Organic chemistry में सबसे जटिल Chapters कोनसा होता है?
उत्तर:- ये आपकी ऊपर निर्भर करता है की कोनसा जटिल होगा।

3) Organic chamistry में अच्छे marks कैसे लाए?
उत्तर:- ऊपर दिए विधि को अपनाना चाहिए।

4) Organic chemistry पढ़ने का सही समय कोनसा है?
उत्तर:- ये आपके ऊपर निर्भर करता है।लिकिन हां अगर आपको ये जटिल लगता है तो आप इसे सुबह पढ़ सकते हैं।

Conclusion


तो आशा है आपको अच्छा लगा होगा इस आर्टिकल को पढ़के।इस आर्टिकल में हमने बारीकी से इस बारे में लिखा है।आप यहां बोहोत कुछ सीख सकते हैं।

आशा है आपको ये आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा होगा।अगर सच में आप इस आर्टिकल को पढ़कर कुछ नए जानकारी पाए हैं या आपको ये आर्टिकल बोहोत ही सहयता की तो आप इस आर्टिकल सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें ताकि और लोगो को भी ये जानकारियां आसानी से पता चल सके।

अगर आप ऐसे ही आर्टिकल सबसे पहले पढ़ना चाहते हैं तो आप SaRaisay को सोशल मीडिया में फॉलो कर सकते हैं(सोशल मीडिया के लिंक नीचे दिया गया है)।ताकि आपको हर एक ऐसे ही नई आर्टिकल के सूचना मिलता रहे।

तो आजके लिए इतना ही आपसे फिर मुलाकात होगा एक नए और Knowledgefull पोस्ट के साथ।तब तक के लिए खुश रहिए और मजे में रहिए।
                           जय हिंद
                                 बंदे मातरम