सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खिचड़ी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? खिचड़ी का इतिहास,लोकप्रियता।

 नमस्कार दोस्तों आशा है आप अच्छे होंगे। और अपने आप का ख्याल रख रहे होंगे। दोस्तों आज के आर्टिकल में हम बहुत ही बड़ी चीज को लेकर चर्चा करने वाले हैं। अक्सर इस चीज के बारे में बहुत लोगों के मन में एक सवाल सा बने रहता है।

 जी हां दोस्तों आज हम खिचड़ी को बारे में बात करने वाले हैं। इस आर्टिकल में आज हम जानने वाले हैं कि खिचड़ी को इंग्लिश में क्या कहते हैं। वैसे आज हम किस बारे में चर्चा करने वाले हैं वह तो आप टाइटल पढ़कर ही पता लगा लिए होंगे।
  दोस्तों अगर आपके मन में भी सवाल रहता है कि आखिर कार खिचड़ी का इंग्लिश क्या होता है,तो शायद आपको ये आर्टिकल पढ़ना चाहिए। और तो और यह आर्टिकल उन लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो लोग इंग्लिश सीखने की चाह रख रहे हैं अपने मन में।
  
 जी हां दोस्तों आज हम विस्तृत जानकारी देने वाले हैं कि आखिरकार यह खिचड़ी को इंग्लिश में कैसे कहा जाता है।तो चलिए देखते हैं इसे कैसे कहा जाता है। बहरहाल आगे बढ़ने से पहले आपको यह बताते चले कि आप से यह उम्मीद रहेगी की आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े पड़ें। नहीं तो शायद आपको भी एक कन्फ्यूजन रह जाएगा।

खिचड़ी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

खिचड़ी को इंग्लिश में क्या कहते हैं
Khichdi in English!

दोस्तों खिचड़ी का इंग्लिश क्या होगा यह हम यहां बताने की कोशिश किए हैं।लेकिन आपको यह बता दें कि बहुत से ऐसे चीजें होती है जिसका इंग्लिश शब्द मौजूद ही नहीं रहता। यानी इंग्लिश ट्रांसलेशन करना उतना संभव नहीं होता।

 मान लीजिए इंडिया में कोई एक चीज का पैदावार हुआ जो सिर्फ इंडिया में ही होता है और किसी जगह पर नहीं या फिर बहुत ही यूनीक चीज है।वह तब शायद इंडिया के भाषाओं को छोड़कर और किसी भी भाषा में उसका अनुवाद नहीं किया जा सकता। क्योंकि उसका कोई शब्द ही नहीं है।
 
 दोस्तों खिचड़ी का भी यही हाल है लेकिन आपको यह बताते चले इंटरनेट की माने तो इंटरनेट में बहुत से ऐसे शब्द हमें मिलते हैं जिसको खिचड़ी का इंग्लिश अनुवाद बताया जाता है।लेकिन यह कितना सत्य है यह शायद हम नहीं बता सकते।
  क्योंकि बहुत से ऐसे जगह पर हमें इंग्लिश वर्ड कुछ अलग भी मिले हैं। अब क्या मिला हैं एल,चले देखते हैं।

खिचड़ी का अंग्रेजी अनुवाद


दोस्तों आप अगर इंटरनेट पर सर्च करेंगे खिचड़ी का अंग्रेजी अनुवाद। तो आपको गूगल ट्रांसलेट दिखाई देगा और आपको नीचे बहुत से शब्द देखने को मिल जाएगा। जैसे कि cereal, stew, kedgeree, gallimaufry,
jumble, macaronic, olio, pasticcio आदि शब्द।
 लेकिन इन शब्द क्या सही में खिचड़ी का अंग्रेजी मतलब है। यह बहुत लोगों के दिमाग में कन्फ्यूजन हमेशा रहता है।
 क्योंकि इस शब्दों का मतलब खिचड़ी से अलग भी हो सकता है। ऐसे में सबसे सटीक इंग्लिश अनुवाद वह भी खिचड़ी शब्द का क्या है इसके लिए थोड़ा रिसर्च करने की जरूरत है।
 
 दोस्तों अगर हम और नीचे जाए और बहुत से साइट्स में देखें या उनकी बात माने तो कहा जाता है कि खिचड़ी का अंग्रेजी अनुवाद cereal होता है। लेकिन अगर आप cereal का अलग से हिंदी अनुवाद देखते हैं तो उसका मीनिंग होता है अनाज। ऐसे में हम यह भी नहीं कह सकते कि cereal खिचड़ी का अंग्रेजी अनुवाद नहीं है। हो भी सकता है।
 
लेकिन दोस्तों अगर विकिपीडिया की बात करें तो आपको खिचड़ी के अंग्रेजी आर्टिकल में टाइटल में भी Khichdi ही दिखेगा। इसका एक मतलब यह जरूर होगा कि खिचड़ी का अंग्रेजी अनुवाद Khichdi ही है।
यानी इसे ऐसे भी लिखा जा सकता है। 

लेकिन दोस्तों आपको एक रोचक जानकारी देना जरूर चाहता हूं कि खिचड़ी शब्द भारत का ही शब्द है।ये सबसे पहले भारत में ही तैयार हुआ था। यानी इसका इतिहास बहुत ही पुराना है।चले इसके इतिहास को एक बार देखते हैं।

खिचड़ी के इतिहास


दाल और चावल को मिश्रित करके खिचड़ी आज से नहीं बल्कि बहुत पहले के जमाने से बनाया जा रहा है। ऐसे माना जाता है कि खिचड़ी में बहुत से विटामिंस तथा बहुत ही पौष्टिक तत्व होता है।
 जो हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है।यहां तक कि ऐसा कहा जाता है कि खिचड़ी जल्दी डाइजेस्ट होने वाला खाद्यों में से एक है।

इस खाद्य का श्रेय हमारे पूर्वज के पास ही है। जी हां दोस्तों यह एक इंडियन Traditional Dish है। जो दुनिया भर में मशहूर है।

दोस्तों ग्रीक राजा सेल्यूकस के समय काल में चावल और दाल से बनी हुई खाद्य का उल्लेख मिलता है। यहां तक कि दोस्तों मोरक्को का Traveller इबन बतूता ने भी खिचड़ी को Mention किया है। खास तौर पर मुगल काल में खिचड़ी बहुत ही प्रचलित थी। 

ऐसा कहा जाता है कि मुगल काल में खिचड़ी जैसा ही एक चीज बनाया जाता था जिसमें उबले हुए अंडे और मछली दिया जाता था।
 और ब्रिटिश काल आते-आते यह बहुत ही विख्यात होने लगा। और बाद में ब्रिटिश ऑफिसर के द्वारा ये Dish भारत के बाहर उनके देश में भी प्रचलित हुआ। जी हां दोस्तों इस dish का नाम kedgeree बताया जाता है।

  अगर विकिपीडिया के माने तो kedgeree खिचड़ी से ही निकला हुआ एक अलग और मिलता-जुलता व्यंजन है। जैसे कि मैंने पहले बताया था कि खिचड़ी का अंग्रेजी अनुवाद अगर आप गूगल से पूछेंगे तो आपको वहां ट्रांसलेट में kedgeree के बारे में भी बताया जाएगा।
  असल में kedgeree को भी एक खिचड़ी का एक रूप बताया जाता है।लेकिन उसमें उबला हुआ अंडा और मछली भी दिया जाता है। ऐसे में आप इसे भारत की Traditional खिचड़ी ना समझे।हालांकि यह सत्य है कि खिचड़ी से ही kedgeree Dish आया है।

खिचड़ी कहां सबसे ज्यादा फेमस है?


यह तो बच्चा बच्चा जानता है कि खिचड़ी सबसे ज्यादा इंडिया में ही बनाया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा कहां फेमस है ?अगर राज्यों की तुलना करें तो शायद हम बता ना पाएं। दोस्तों इंडिया के हर राज्य में खिचड़ी या खिचड़ी जैसा कुछ बनाया जाता है।

खिचड़ी भारतीय उपमहाद्वीप में एक बहुत लोकप्रिय व्यंजन है।बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान में खिचड़ी बहुत फेमस हैं। यह व्यंजन पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे कई भारतीय राज्यों में व्यापक रूप से तैयार किया जाता है।खिचड़ी में सिर्फ डाल और चावल ही नही बल्कि फूलगोभी, आलू और हरी मटर जैसी सब्जियां आमतौर पर डाली जाती हैं।

दोस्तों खिचड़ी सिर्फ चावल का ही नही होता, बल्कि इसमें साबूदाना भी इस्तमाल किया जाता है।
भारत के बोहोत से राज्य में सनातन धर्म के मानने वाले लोग, जो उपवास के दौरान अनाज खाने से बचते हैं, साबूदाने से बनी साबुदाना खिचड़ी खाते हैं। 
 हालाँकि, भारत के दक्षिणी भाग में, खिचड़ी शब्द उतना लोकप्रिय नहीं है। 

खिचड़ी के अंग्रेजी मतलब से जुड़ी कुछ सवाल जवाब


1) खिचड़ी के अंग्रेजी मतलब क्या है?
उत्तर:- ऊपर इसके बारे में हमने विस्तार से चर्चा किए हैं।

2) खिचड़ी कहां सबसे ज्यादा फेमस है?
उत्तर:- India में सबसे ज्यादा खिचड़ी बनाया जाता है।

3) खिचड़ी में क्या क्या होता है?
उत्तर:- दाल,चावल बोहोत से सब्जियां।

Conclusion


दोस्तों हमने यहां खिचड़ी का क्या अंग्रेजी मतलब है, उसको विस्तार से बताने की कोशिश की है।हो सकता है आपको इस जानकारी से कुछ ना कुछ फायदा हुआ होगा।हो सकता है आप इस आर्टिकल को पढ़कर कुछ न कुछ नई जानकारी जरूर जान गए होंगे।

ऐसे में आपसे यही कहना की अगर आपको ये आर्टिकल थोड़ा सा भी ज्ञानवर्धक लगा हो तो जरूर इसे सोशल मीडिया में शेयर करें।ताकि औरों को भी इसके बारे में पता चल सके।

ऐसे ही Knowledgefull आर्टिकल को पढ़ने के लिए SaRaisay को सोशल मीडिया में जरूर फॉलो करे।ताकि आप तक नोटिफिकेशन पौंछ ती रहे।

तो आज के लिए इतना ही आपसे फिर मुलाकात होगा एक नए ओर knowledgefull पोस्ट के साथ।तब तक के लिए खुश रहिए,मजे में रहिए ओर हां अवश्य Mask पहने ओर अपने हाथ को बार बार sanitize करे।
                        जय हिन्द
                               बंदे मातरम