सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

SEO:ON PAGE SEO, OFF PAGE SEO कैसे करे?

नमस्कार दोस्तो,आशा है आप अच्छे होंगे।आज में आया हूं एक नए ओर Knowledgeful पोस्ट के साथ।

क्या आप Blogger है या किसी Website चलाते हैं?

अगर हां तो आपको इस पोस्ट में बोहोत कुछ सीखने को मिलेगा।आज में इस पोस्ट में ऐसे ही विषय के बारे में बताने वाला हूं जो आपको अपनी ब्लॉग में ट्रैफिक बढ़ाने के लिए बोहोत ही मदद करेगा।

शायद आप टाइटल पढ़के जान ही चुके होंगे कि आज आपसे किस बारे में बात करने वाला हूं।
जी हां आज में आपको SEO कैसे करते हैं उसके बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूं।

ओर साथ ही साथ में अपनी 2 साल की  खुद की Experience भी आपके साथ सांझा करने वाला हूं।
मैंने अपनी खुद की ब्लॉग में कैसे SEO किया ओर आज इस SEO से मेरा फायदा क्या हो रहा है बो भी आप इस पोस्ट में आगे जान पाएंगे।

अगर आप एक Blog या website चलाते हैं तो SEO के बारे में शायद जानकारी आपको थोड़ा बोहोत होगा।आप जरूर जानते होंगे कि SEO कोन सी चिड़िया का नाम है।
ऐसे में अगर आप SEO के बारे में ओर भी जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक हैं तो हमारे SEO क्या है ओर कितने तरह का होता है? बाला पोस्ट को पहले जरूर पढ़े।

ताकि SEO कैसे करे इस लेख को समझ ने में आपको कोई भी दिक्कत का सामना ना करना पढ़े।

Table Of Contents

           1.1.1. Title & Description
           1.1.2. Article URL
           1.1.3. Image Optimization
           1.1.4. Labels
          1.1.5. Heading तथा Post Body
          1.1.6. Source Link
          1.1.7. Important pages
          1.1.8. Theme
          1.1.9. Meta Tag
          1.1.10. Favicon
          1.2.1. Web Submission
          1.2.2. Sitemap Submission
         1.2.3. Backlinks
         1.2.4. Social Media Linking
  1.3. Conclusion


SEO kaise kare?

On page seo कैसे करे,Off page seo कैसे करे
SEO करो!रैंक करो!

SEO करना एक वेबसाइट के लिए बोहोत ही जरूरी है।खास कर तब जब उसको सर्च इंजन से ट्रैफिक का जरूरत होता है।

Google या कोई भी सर्च इंजन किसी पोस्ट को तभी पहले पेजेस में दिखाता है जब अच्छे से SEO किया जाता है।
इसीलिए SEO का महत्व आज की समय बोहोत है।

इसके बिना किसी भी वेबसाइट का कामयाबी थोड़ा सा कठिन है।
हालांकि ये भी सत्य है कि बिना SEO किए भी वेबसाइट में अच्छे से ट्रैफिक लाया जा सकता है।

लिकिन असल में अगर आपको अपनी साइट से Google Adsense का एड लगाते हैं तब आपके साइट 75% ट्रैफिक आना बोहोत ही जरूरी है।
ये तो हो गया SEO की लॉन्ग टर्म महत्व।अब आते हैं मैन टॉपिक पर।
SEO करने के प्रक्रिया ने दो खास काम सामिल है उसमे है  On page SEO करना ओर दूसरा है Off Page SEO करना

आज इस पोस्ट में हम इसी दो तरीकों को विस्तार से समझेंगे।साथ ही साथ में कैसी On Page SEO तथा Off Page SEO करता हूं उसको भी आप लोगो के सामने रखूंगा।

तो पहले समझ लेते हैं On Page SEO किस तरह से किया जाता है तथा उसे किस तरह करने पर ज्यादा Output मिलता है।

On Page SEO कैसे करे?


जैसे कि में SEO क्या है वाले पोस्ट बताया हूं की, On Page SEO किसी पोस्ट की या साइट के अंदर के चीजों को सर्च इंजन के अनुकूल बनाने को ही On Page SEO कहां जाता है।
ऐसे में किसी ब्लॉग पोस्ट या पूरी ब्लॉग की अंदर जो जो चीजों इसमें सामिल किया जाता है वो है

Title & Description


दोस्तों टाइटल ओर डिस्क्रिप्शन किसी भी पोस्ट का एक दृश्य बस्तू होता है।जिसको देख कर ही कोई यूजर सोचता है कि आपके साइट में आए या ना आए।
ऐसे में Title ओर description एक बढ़िया फैक्टर है SEO का।

On page SEO में Title & Description एक अहम Role आदा करता है।
जिससे किसी साइट पर Organic ट्रैफिक आएगी या ना आएगी ये depend करता है।

आपको बता दे जिस आर्टिकल का Title ,यूजर का सर्च किया हुआ Term से रिलेटेड तथा यूजर को लुभाने वाली होता है , उस आर्टिकल में ट्राफिक भी भर भर के आती है।
इसको आप अपने Google Webmaster Tool में देख सकते हैं,अगर आपका साइट इसमें Submit है तो।

इस टूल में Performance बटन को दबाते ही आपके सामने Views ओर CTR का आंकड़ा दिखाए जाएगी।
जिसमें Views का मतलब,सर्च इंजन में आपके साइट कि आर्टिकल को कितना दिखा जा रहा है उसका संख्या।
ओर CTR से आप ये जान सकते हैं कि कितने लोग सर्च इंजन में दिखने के समय आर्टिकल को खोल रहा है।

ध्यान दे अलग सर्च इंजन का अलग अलग webmaster Tool होता है।
ऐसे में अगर आपको निर्दिष्ट सर्च इंजन का डाटा को देखना है तो आप उसिके Webmaster Tool से देख सकते हैं।

अंत तह Title ओर Description के उपर CTR बोहोत ही डिपेंड करता है।
इसलिए जितना आप Title ओर description लुभाने बाला डालेंगे तथा जितना आप इसको सर्च customized बनाएंगे उतना ही आपका CTR बड़ता चला जाएगा।

ऐसे में अगर आपके साइट कि CTR बढ़ रही है तो आपके साइट भी धीरे धीरे Grow करने लगेगी।

Article URL


दोस्तो किसी आर्टिकल का url उसकी ग्रोथ के लिए बोहोत ही ज्यादा अहमियत रखता है।
किसी भी आर्टिकल का यूआरएल SEO के दृष्टिकोण से बिल्कुल Well-Optimised होना बोहोत जरूरी है।
मतलब एक ऐसा URL बनाना होता है जिससे यूजर तथा सर्च इंजन को अच्छी तरीके से पता चल सके कि Article किस बारे में है।

ऐसा यूआरएल बनाना बिल्कुल सही नहीं है जिसमें Keyword ना हो।इसलिए URL में Trending कीवर्ड का होना बोहोत ही कारीगर साबित होगा SEO के लिए।

सर्च इंजन के बोट आपके साइट के आर्टिकल को crawl करता है,URL के मदद से ही।
ऐसे में जितना अच्छा आप URL को बनाएंगे,उतना ही ये आपके आर्टिकल के लिए लाभदायक होगा।

आप देखे होंगे कि सर्च इंजन में आर्टिकल का यूआरएल भी show करता है,जिसको देख कर भी आर्टिकल पर कोई इंसान जाता है।
ऐसे में आपको यूआरएल ,user friendly बनाना पड़ेगा।जिससे कि ज्यादा संख्या में लोग आपके आर्टिकल के ऊपर ध्यान देंगे।

Image Optimization


दोस्तो शायद आप जानते ही होंगे Google Search में Image का ऑप्शन भी शो करता है।
ऐसे में अगर Image को अच्छे से SEO optimized करेंगे,तो ज्यादा से ज्यादा Chances है कि आपके Image भी Rank कर जाए।
(में यहां Article का image की बात कर रहा हूं)

अब बात आती है कि ये इमेज कैसी होनी चाहिए ओर Image को SEO के लिए सही Optimisation कैसे करे।

तो इसके लिए मैंने नीचे कुछ टिप्स दिए हैं जिसको आप follow कर सकते हैं

  1. Image को कम से कम KB में त्यार करे ताकि Load होने में ज्यादा समय ना बर्बाद हो।इससे Engagement ज्यादा होगी।
  2. Image को ऐसे त्यार करें ताकि आर्टिकल को बिना पढ़े ही User को आर्टिकल के बारे में संक्षेप में पता चल जाए।
  3. इमेज में Alt text लगाए।
  4. Image में एक अच्छे कैप्शन जुड़े।
  5. इमेज को ऐसा रखे ताकि यूजर सर्च रिजल्ट पर इमेज को देख कर क्लिक करें।


Labels 


ये एक कीवर्ड के तरह काम करता है।आप देखे होंगे ज्यादातर ब्लॉग की पोस्ट में Labels मौजूद होता है,जिससे SEO में अच्छा Effect पड़ता है।

कोई भी लेख लिखने के बक्त Labels भी जरूर दे।
अगर आप ब्लॉगर यूज करते है तो आपको लिखने के समय Labels का ऑप्शन भी दिखाई देता होगा,जिससे आप आसानी से अपने पोस्ट में Labels जोड़ सकते हैं।

Labels हमेशा आर्टिकल की टॉपिक की अनुसार ही दे,ओर कोशिश करे कि इनमें कीवर्ड रहे।
जैसे कि अगर आप New Year की ऊपर लेख लिख रहे हैं,तो आप New Year के रिलेटेड Trending जो keywords है उसे अपने आर्टिकल में Labels के हिसाब से दें।


Heading तथा Post Body


शायद आप नहीं जानते होंगे।लिकिन एक आकर्षक Heading ब्लॉग की ग्रोथ में बोहोत ही ज्यादा अहमियत रखता है।

ये एक ऐसा वस्तु है जो किसी ब्लॉग को ज्यादा एंगेजमेंट दे सकता है,इसीलिए आप Heading सबसे अच्छा दे।

अगर बात करे Post Body की तो ये Article का पूरी गठन को कहां जाता है।

इसमें आर्टिकल का Keyword Density को ले कर आर्टिकल की Font बोहोत ही मायने रखता है।
यहां Font का मतलब आर्टिकल का अक्षर है।
ऐसे में आपको Font की स्टाइल ऐसा रखना पड़ेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा engagement हो।

आपको बता दू,की Google उसी आर्टिकल को सर्च में पहले लाता है जिसको यूजर ज्यादा अहमियत देता है यानी ज्यादा समय तक आर्टिकल को पड़ता है।

इसीलिए एक अच्छी Heading ओर
अच्छी तरह से अनुकूलित Post Body किसी भी आर्टिकल या Blog के SEO के लिए एक बड़ा हिस्सा है।

Source Link


अगर आप पोस्ट लिख रहे हैं,तो ये कितने हद तक सही हो सकता है?

इसलिए किसी भी पोस्ट लिखने से पहले अच्छी से रिसर्च करें ओर उससे जुड़ी Source Link अपने ब्लॉग की पोस्ट में डाले,ये ओर भी अच्छा होगा अगर आप Hyperlink करे तो।
(यहां Hyperlink का मतलब किसी टेक्स्ट को Link में कन्वर्ट करना है,जो कि आप आसानी से Blogger के Wordpress के Dashboard कर सकते हैं)

अब बात आत है ये SEO में क्यों जरूरी है?
तो आपको बता दूं Google उसी पोस्ट या आर्टिकल को ज्यादा अहमियत देता है जिसका एक Source हो।
मतलब आप ऐसा आर्टिकल लिखना नहीं है जो सच में है या गठित हुआ हो,ओर साथ ही साथ Source का लिंक भी देना है।

अगर आपको एक उदाहरण दे तो आप शायद Wikipedia के आर्टिकल तो जरूर देखे होंगे।
उसमे Footnote की माध्यम से Source का लिंक दिया हुआ रहता है।ठीक जैसे [1],[2],[3]।ओर आपको ये विकिपीडिया के ज्यादातर आर्टिकल में देखने को मिलेंगी।

ओर आप ये भी देखे होंगे के विकिपीडिया के आर्टिकल हमेशा Google सर्च रिजल्ट की पहले पेज में ही होता है।

इससे ये साबित हो जाता है कि गूगल ज्यादा उसी आर्टिकल को prefer करता है जो एक सच को अनुसरण करके बनाया गया हो।

ऐसे में आप अपनी हर आर्टिकल में Source Link जरूर Hyperlink करें।

Important pages


Google की फर्स्ट पेज पर आपको ऐसा कम ही ब्लॉग दिखेगा जिसका जरूरी Pages जैसे Privacy Policy,Disclaimer,About Us,Contact Us आदि ना हो।

ऐसे में आपको अगर Google की पहली पेज में आना हो,तो ये Pages जरूर बनाना होगा।

ये Pages जितना Blog में Adsense Approval के लिए जरूरी है उतना ही Blog की SEO के लिए भी।

क्योंकि किसी भी Blog में ये Pages का होना बोहोत हद तक Blog को एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म बनाता Users के बीच में।

फायदे के रूप में जो User Engagement में काफी बढ़ोतरी करेगा।
मतलब ज्यादा समय तक आपके ब्लॉग में लोग रुकेंगे ओर ज्यादा से ज्यादा Explore करेंगे।

ओर ये SEO के लिए एक अच्छी खबर है।

Theme


किसी भी ब्लॉग के seo में ब्लॉग का theme भी बोहोत ही मायने रखता है।

आप देखे होंगे,जिस ब्लॉग का आर्टिकल पहले पेज पर रैंक करता है उसका Theme बोहोत सुंदर ओर कम लोडिंग टाइम वाला होता है।

इसीलिए ब्लॉग की थीम आपको ऐसी रखनी चाहिए जो जल्दी Load हो जाए।ताकि यूजर को कोई परिशानि ना हो।

Theme की विषय पर आपको ओर एक बात बताता हूं,की आप अपने ब्लॉग का थीम जरूर Responsive रखे।
ताकि ये मोबाइल ओर लैपटॉप में आसानी से खुल सके।

ओर अगर ये SEO ऑप्टिमाइज्ड हो तो ओर भी अच्छा है।

Meta Tag


Meta Tag एक बढ़िया ओर अहम कड़ी है SEO के लिए।
ये भी एक दृश्य बस्तू है जो कोई इंसान ब्लॉग को सर्च करने के बाद Home Page की url के नीचे देखता है।

हालांकि वो डिस्क्रिप्शन से अलग है जो आप किसी आर्टिकल के url के नीचे देखते हैं।

जब कोई आपकी ब्लॉग का नाम सर्च करेगा,तब आपके ब्लॉग url के साथ साथ नीचे डिस्क्रिप्शन भी देख पाएगा।

ऐसे में एक लुभाने वाला Meta Tags आपके साइट में विजिटर के संख्या काफी हद तक बड़ा सकता है।

Favicon


On page seo के अंदर Favicon भी काफी अच्छा भूमिका निभाता है।

आप शायद Favicon के बारे में जानते होंगे।लिकिन अगर नहीं जानते होंगे तो आपको बता दू की ये भी एक दृश्य बस्तू होता है।
जिसको आप सर्च रिजल्ट में url के बाईं ओर देख सकते हैं।

ये एक इमेज है।लिकिन इसका साइज बोहोत ही छोटा होता है।
माना जाता है,favicon किसी भी ब्लॉग की रैंकिंग बोहोत ही ज्यादा मदत करता है।

इसीलिए आप अपनी ब्लॉग में एक अच्छा Favicon जरूर डाले।

ये था कुछ जरूरी चीज़े जिसको अच्छे से करने से आप कह सकते है कि आपने अच्छे से On Page SEO किए।

चलिए अब Off Page SEO कैसे किया जाता है उसकी बारे में जानते हैं।

Off Page SEO कैसे करे?


मैंने अपनी SEO क्या है वाले पोस्ट में अच्छे से बताया हूं की आखिर ये Off Page SEO होता क्या है?
Off Page SEO भी आजकल बोहोत ही जरूरी बनता जा रहा SEO की क्षेत्र में।
Off Page SEO में ऐसे बोहोत सारे काम है जो अगर कोई नहीं करता तो ये संभव है कि उसका आर्टिकल पर एक भी ट्रैफिक ना आए।

Instant Traffic के लिए अच्छे से Off Page SEO करना एक फायदेमंद काम है।

तो चलिए कुछ ऐसे चीजों को जल्दी जान लेते हैं जो Off Page SEO में पूर्ण रूप से सामिल है।

Web Submission


Off Page SEO अन्तर्गत Website के बाहर ये इकलौता ऐसा एक काम है जिसको नहीं करने से आपका Article कभी Search engine में Index नहीं होगा।
Traffic आना दूर की बात,आपके आर्टिकल Google में मौजूद ही नहीं रहेगा।
इसीलिए Web SubMission यानी सर्च इंजन में अपने ब्लॉग को इंडेक्स करना जरूरी है।
साथ ही साथ आपको अपने हर आर्टिकल को मैनुअली भी इंडेक्स करना पड़ेगा।

Google में इंडेक्स करने के लिए जो Tool इस्तमाल किया जाता है उसका नाम Google Search Console
अगर आप Blogger यूज करते हैं तो ये अापके Dashborad से ही हो जाएगा बस आपको same Email id इस्तमाल करना है।

लिकिन अगर आप Wordpress या किसी अन्य प्लेटफॉर्म यूज करते हो तो आपको Domain वेरिफाई करना के लिए कहां जाएगा,ऐसे में आपको Code Paste करना पड़ेगा।

ओर दूसरी तरफ Yahoo में इंडेक्स करने जो टूल इस्तमाल किया जाता है उसका नाम है Bing Webmaster Tool
इसमें भी आपको पहले Log in करना है ओर बाद में Domain Verify करने के लिए Code Paste करना पड़ेगा।

Sitemap Submission


Off Page SEO में एक और बड़ी काम होता है Sitemap Submission करना।

Sitemap एक तरह का आपके ब्लॉग का कच्चा चिट्ठा है।ये एक XML फाइल है जो Google को सबमिट करना पड़ता है।
जिसके मदद से Google को या पता चल जाता है कि आपके ब्लॉग में कितने आर्टिकल है कोन कोन सा आर्टिकल है इत्यादि।

इस फ़ाइल को आप आसानी URL के मदद से देख सकते हैं।
इसका Url होता है  YourHomepageurl/sitemap.xml

जैसे कि मेरी Site का Sitemap का यूआरएल है https://saraisay.blogspot.com/Sitemap.xml

इसमें जाके आप मेरी Site का Sitemap को देख सकते हैं।

Sitemap को submit कैसे किया जाता है?


आपको बता दे  ठीक जैसे ही आप Webmaster Tool के मदद से आर्टिकल इंडेक्स करते हैं सर्च engine में, उसी तरह आप Sitemap भी सबमिट कर सकते है।

चाहे Bing Webmaster Tool हो या फिर Google Search console दोनों के ही Sitemap सबमिट करने का ऑप्शन मौजूद होता है।जिससे आप आसानी से साइटमैप को सबमिट कर सकते हैं।

Backlinks


Backlink भी एक तरह से Off Page SEO में पड़ता है।
जो कि Google या किसी सर्च इंजन में Ranking के लिए किसी ब्लॉग को बोहोत ही मदद करता है।

आसान भाषा में Backlink एक तरह से लिंक है जो किसी दूसरे Website में मौजूद होता है।

अगर आप अपने ब्लॉग के यूआरएल के लिए बैकलिंक बनाना चाहते हैं तो आपको उस ब्लॉग कि यूआरएल को किसी दूसरे साइट में देना पड़ेगा।

यहां पर जब Google उस पेजेस को crawl करता है जिसमें आपने लिंक दिए हैं तो ये एक बैकलिंक कि तरह गिना जाता है।

Backlink खास कर दो तरह का होता है ।एक है Nofollow backlink ओर एक Dofollow बैकलिंक

Backlink को बनाने के लिए दो बोहोत ही प्रचलित उपाय मौजूद है।
एक है किसी दूसरे के ब्लॉग में Guest post करना यानी किसी की ब्लॉग में गेस्ट कि हासियात से आर्टिकल लिखना,ओर एक है Blog Commenting यानी किसी दूसरे की ब्लॉग में Comment करना।

जहां तक बात है Guest Post की उसमे आप एक आपकी साइट के लिए Dofollow बैकलिंक ले सकते हैं।

ओर Blog Commenting में आप Comment करने के वक़्त अपनी site का url,website की Section में दे सकते हैं।ऐसे में जब आपकी comment approve हो जाएगा तब आप एक बैकलिंक पा सकते है।

हालांकि कोशिश करे Comment फॉर्म में अच्छे कमेंट लिखे ओर ज्यादा Spam ना करे,नहीं तो ये संभव है कि आपकी Comment लेखक की द्वारा Approve ही ना हो।

Social Media Linking


ब्लॉग की सोशल मीडिया मजुदगी बोहोत ही ज्यादा अहमियत रखता है।
चाहे वो Social Media से traffic लाना हो,जल्दी से जल्दी Article गूगल में इंडेक्स करना हो,या फिर High Profile बैकलिंक।
Social Media किसी ब्लॉग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

आप देखे होंगे हर छोटी से बड़ी कम्पनी का Social Media में अकाउंट होता है।
ऐसे में आपके साइट के Branding के लिए Social Media से बड़ा ओर कोई रास्ता नहीं है।

Social Media से आप अपनी साइट को आसानी से ग्रो कर सकते है।
Off Page SEO में ये बोहोत महत्वपूर्ण योगदान देता है।

जितना आप अपनी साइट सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचायेंगे उतना ही आपके साइट आगे बड़ता जाएगा ओर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक मिलने लगेगा।

इसलिए Social Media पेजेस अपने ब्लॉग के लिए जरूर बनाए

मेरा भी इस साइट का सोशल मीडिया में पेजेस है,आप जाके एकबार जरूर देखें।

ये चार चीज़े बोहोत ही ज्यादा अहमियत रखता है Off Page SEO में।
इन सब के बिना Off Page SEO बिल्कुल अधूरी है।

Conclusion


आशा है आप पूरी तरीके से समझ गए होंगे कि SEO कैसे किया जाता है।
मैंने इस पोस्ट में पूरी जानकारी दी है कि कैसे On Page SEO करना है तथा कैसे Off Page SEO करना है।

मुझे उम्मीद है अगर इन सब बिषय को फॉलो करते हैं तो आप अपनी साइट Google में जरूर Rank करा पाएंगे।

ऐसे ही ओर भी Blogging से जुड़ी जानकारी जानने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करे।या फिर आप Social Media में भी Follow कर सकते हैं,ताकि आप तक हर नए पोस्ट का नोटिफिकेशन पहुंचती रहे।

तो आजके लिए इतना ही आपसे फिर मुलाकात होगा एक नए ओर ज्ञानपुरबक आर्टिकल के साथ।
तब तक के लिए खुश रहिए मजे में रहिए।
                    जय हिन्द
                            बंदे मातरम